डार्क सर्कल की समस्या दूर करने के लिए अपनाये ये घरेलू टिप्स

आलू

आलू एक नैचुरल ब्लीच का काम करता है, जो डार्क सर्कल को कम करने में भी मदद करता है। कच्चे आलू के टुकड़े काट कर 10 से 15 मिनट के लिए आंखों के नीचे मलें और सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें।

खीरा

खीरा डार्क सर्कल से निजात दिलाने में मदद करता है। इसके लिए खीरे के स्लाइस काट कर आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। फिर इस स्लाइस को 10 मिनट के लिए आंखों पर छोड़ दें और फिर आंखों को धो लें।

बादाम का तेल 

बादाम में विटामिन ई प्रचुर मात्रा में होता है। डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए रात को बादाम के तेल से आंखों के आसपास हल्के हाथों से मसाज करें और सुबह पानी से धो ले।

टमाटर  और नींबू

टमाटर में लाइकोपीन पाया जाता है, जो डार्क सर्कल्स को दूर करने में कारगर है। इसके लिए टमाटर और नींबू के रस को मिलाकर डार्क सर्कल्स पर लगाएं। 10 मिनट बाद इसे पानी से धो लें।

गुलाब जल

गुलाब जल स्किन के लिए क्लींजर का काम करता है। डार्क सर्किल से छुटकारा पाने के लिए कॉटन बॉल में थोड़ा सा गुलाब जल लगाकर डार्क सर्किल पर लगाए। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें।

एलोवेरा जेल

डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए सोने से पहले एलोवेरा जेल को डार्क सर्कल्स पर लगाएं। अगली सुबह चेहरे को साफ पानी से धो लें।

पुदीना

अगर किसी कारण से डार्क सर्कल हो गए हैं तो रात को सोते समय पुदीने का रस डार्क सर्कल्स पर लगाए कुछ ही दिनों में फर्क दिखने लगेगा। पुदीने की पत्तियों को पीसकर भी डार्क सर्कल्स पर लगाया जा सकता है।

ठंडा दूध

ठंडा दूध भी डार्क सर्कल्स के लिए उपयोग हो सकता है। इसके लिए एक कटोरी में ठंडा दूध लेकर इसमें दो कॉटन बॉल्स को भिगो कर डार्क सर्कल्स पर 15 मिनट के लिए रख दें। फिर आंखों को सादे पानी से धो लें।

संतरा

संतरा विटामिन सी से भरपूर होता है जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। डार्क सर्कल्स के लिए संतरे के जूस में ग्लिसरीन की कुछ बूंदें मिलाकर डार्क सर्कल्स पर लगाएं। कुछ ही हफ्तों में फायदा होगा।

टी बैग्स

डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए टी बैग्स का उपयोग करे। टी बैग को 1 कप पानी में उबाल कर ठंडा करके इसका पानी निकाल लें। इस पानी को रोजाना 15 मिनट आंखों के आसपास लगाएं और ठंडे पानी से धो लें।

हल्दी और छाछ

हल्दी और छाछ को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को आंखों के नीचे डार्क सर्किल पर लगाएं। अब इस पेस्ट को सूखने के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से ध्यान से धो लें।

शहद और हल्दी

डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए एक चम्मच शहद, एक चुटकी हल्दी पाउडर और नींबू के रस की कुछ बूंदों को मिलाएं। इस मिश्रण को डार्क सर्कल्स पर लगाएं, सूखने दें और फिर सादे पानी से धो लें।

बेसन या मक्का

डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए बेसन या मक्का का आटा फायदेमंद होता है। बेसन या मक्का के आटे में थोडा़ सा दही मिलाकर आंखों के आसपास लगाएं। सूखने के बाद आंखों को गुनगुने पानी से धो लें।

ब्यूटी से संबंधित और पढ़ें

स्वास्थ्य और सौंदर्य से संबंधित और अधिक पोस्ट पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Arrow