समय-समय पर चिमटी बदलें

समय-समय पर चिमटी को बदलते रहें। जंग लगे पुराने ट्वीजर से बालों को निकालना ज्यादा दर्दनाक होगा। चिमटी को किसी साफ और सूखी जगह पर रखे, नहीं तो आपकी त्वचा पर समस्या हो सकती है।

बालों को रूट्स से निकाले

आईब्रो बनाते समय बालों को जड़ से निकाले। बालों को सिरे से खींचने में बाल आधे टूट जाते हैं और दर्द भी होता है। फिर दोबारा उन्ही बालो को निकालने में फिर तकलीफ होती है।

नहाने के बाद करें आईब्रो प्लक

नहाने के दौरान हमारे हेयर फॉलिकल्स ओपन हो जाते हैं और ऐसे में बाल आसानी से निकल जाते हैं। शेविंग, वैक्सिंग, प्लकिंग से पहले गर्म पानी से नहाना बेहतर साबित हो सकता है।

अगर आप चिमटी से आइब्रो बनाते हैं तो आइब्रो के बालों को इंस्टेंट (झटके) से निकाले। क्योंकि बालों को धीरे-धीरे निकालने में ज्यादा दर्द महसूस होता है।

बालों को इंस्टेंट निकाले

एक साथ कई बाल न उखाड़े

अगर हम एक बार में आइब्रो के बहुत सारे बाल उखाड़ेगे तो दर्द ज्यादा होगा और आइब्रो के आसपास मुंहासे होने का भी खतरा होगा। इसलिए, आइब्रो के एक-एक बाल ध्यान से उखाड़े।

आईब्रो पर लगाएं बर्फ

आइब्रो बनाने से पहले आइब्रो पर बर्फ लगाने से दर्द भी कम होगा और आइब्रो के रोम छिद्र भी कमजोर होकर आसानी से निकल आएंगे। इस प्रक्रिया को आप आइब्रो बनाने के बाद भी कर सकती हैं।

अपनी स्किन को टाइट रखें

आइब्रो बनाते समय दोनों हाथों से अपने आई एरिया के ऊपर की त्वचा को खींचे और कस कर रखें। ऐसा करने से बाल आसानी से निकल जाते हैं और आपको ज्यादा दर्द भी नहीं होगा।

भौंहों के आसपास के एरिया को रगड़ें

भौंहों के आसपास के एरिया को रगड़ें

आइब्रो बनाते समय, आइब्रो के आसपास के एरिया को रगड़ें। ऐसा करने से उस हिस्से के बाल भी कमजोर हो जाते हैं। जिससे आपके बाल आइब्रो बनाते समय बहुत आसानी से निकल जाते हैं।

पाउडर का करें इस्तेमाल

थ्रेडिंग से होने वाले दर्द को आइब्रो पर पाउडर लगाने से कम किया जा सकता है। अगर आप जल्दबाजी में आइब्रो बनाते हैं तो भी टैल्कम पाउडर के इस्तेमाल से आपको दर्द कम महसूस होगा।

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल

आइब्रो करवाने के बाद एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। चेहरे की जलन और लालिमा को कम करने के लिए एलोवेरा जेल बहुत उपयोगी है। साथ ही एलोवेरा आखों की जलन भी कम करता है।

थ्रेडिंग  कम बालों की ग्रोथ में बनाएं

थ्रेडिंग  कम बालों की ग्रोथ में बनाएं

हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आइब्रो कम बालों की ग्रोथ में ही बनाये। अगर हमारी भौहों में बालों की ग्रोथ ज्यादा होगी तो आइब्रो बनाते वक्त ज्यादा दर्द होगा।

स्वास्थ्य और सुंदरता से जुड़े घरेलू उपचारों के बारे में अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

Arrow