ब्रह्म मुहूर्त में जागे

ब्रह्म मुहूर्त में जागे 

ब्रह्म मुहूर्त निद्रा त्यागने के लिए सर्वश्रेष्ठ है। इस समय उठने से उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। इस समय वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा दिन के मुकाबले ज्यादा होती है।

सुबह बासी मुंह पानी पिए

सुबह बासी मुंह पानी पिए

सुबह बासी मुंह पानी पीने से हमारे मुंह में मौजूद लार पानी के साथ हमारे शरीर में चली जाती है। लार शरीर में एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ शरीर को डिटॉक्सीफाई भी करती है।

सुबह खाली पेट चाय न पिएं

सुबह खाली पेट चाय न पिएं 

सुबह खाली पेट चाय पीने से शरीर में अम्लीय और क्षारीय पदार्थ मिल जाते हैं, जिससे हमारा मेटाबॉलिक सिस्टम खराब हो जाता है। जिससे पेट से संबंधित समस्याएं बढ़ जाती हैं।

रोजाना सुबह योग करें

रोजाना सुबह योग करें

योगासन शरीर को फिट और दिमाग को शांत रखता है। योग से मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसलिए रोजाना सुबह कम से कम 30 मिनट तक योग करें।

सुबह का नाश्ता जल्दी करें

सुबह का नाश्ता जल्दी करें

विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह उड़ने के दो घंटे के अंदर नाश्ता कर लेना चाहिए।नाश्ता करने से ग्लूकोज़ के स्तर को रिस्टोर करने में मदद मिलती है जिससे डायबिटीज का खतरा कम होता है।

भोजन को चबाकर खाएं

भोजन को चबाकर खाएं

भोजन को 32 बार चबाकर खाने से एक फायदा यह है कि पाचन तंत्र भोजन को पचाने के लिए खुद को तैयार करता है, जिससे शरीर को अधिक पोषक तत्वों और ऊर्जा को अवशोषित करने में मदद मिलती है।

भोजन में सलाद का इस्तेमाल करे

भोजन में सलाद का इस्तेमाल करे

सलाद में मौजूद फल और कच्ची सब्जियां में विटामिन्स, मिनरल्स, कैल्शियम और जरुरी पोषक तत्व होते है। सलाद में फाइबर की मात्रा होने के कारण यह की समस्या दूर करता है।

खाना खाने के तुरंत बाद पानी न पिएं

खाना खाने के तुरंत बाद पानी न पिएं

आयुर्वेदिक में बताया गया है कि खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से हमारे शरीर में 103 तरह के रोग हो जाते हैं, इसलिए खाना खाने के 45-60 मिनट बाद ही पानी पीना चाहिए।

फ्रिज  का ठंडा पानी ना पिएं

फ्रिज  का ठंडा पानी ना पिएं

फ्रिज में पानी कृत्रिम रूप से ठंडा किया जाता है। फ्रिज के ठंडे पानी के कारण आंत सिकुड़ कर अपना काम ठीक से नहीं कर पाती है, जिससे कब्ज की शिकायत भी बनी रहती है।

मैदा से बनी चीजें ना खाएं

मैदा से बनी चीजें ना खाएं

मैदा में फाइबर नहीं होता है जिससे यह आंतों में चिपक जाता है। मैदा को सफेद और चमकदार बनाने के लिए उसमें बेंज़ोयल पेरोक्साइड से ब्लीच किया जाता है, जो बहुत हानिकारक होता है।

रात को जल्दी खाना खाये

रात को जल्दी खाना खाये

रात को जल्दी खाना खाने से हमारा पाचन तंत्र सही रहता है, जिससे खाना जल्दी पचता है और शरीर में एक्स्ट्रा फैट जमा नहीं हो पाता है। रात का खाना हमेशा सोने से 2 से 3 घंटे पहले खाएं।

पहला सुख निरोगी काया

ऐसी ही हेल्थ से जुड़ी जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे।

Arrow