पानी को बचाने के आसान उपाय

अक्सर लोग अपने दांतों को ब्रश करते समय नल को चालू रखते हैं। जिससे काफी पानी बर्बाद होता है। अगर हम दांतों को ब्रश करते समय मग का इस्तेमाल करते हैं, तो रोजाना 1 लीटर से ज्यादा पानी बचाया जा सकता है।

शॉवर या बाथ टब के साथ नहाने में बहुत सारा पानी बर्बाद हो जाता है। यदि हम शॉवर के बजाय स्नान करते समय बाल्टी का उपयोग करते हैं, तो हम रोजाना कई लीटर पानी बचा सकते हैं।

लेटेस्ट टेक्नोलॉजी वाले टॉयलेट फ्लश का प्रयोग करें। क्योंकि इन फ्लश में दो तरह के बटन होते हैं। एक बटन पेशाब के बाद थोड़े से पानी के लिए और दूसरा शौच के बाद अधिक पानी के प्रवाह के लिए।

रोजाना शैंपू करने से न सिर्फ बाल खराब होते हैं बल्कि ज्यादा पानी भी बर्बाद होता है। बालों से शैम्पू हटाने के लिए अतिरिक्त पानी की आवश्यकता होती है। इसलिए हफ्ते में 2 या 3 दिन से ज्यादा शैंपू न करें।

रोजाना कपड़े वॉशिंग मशीन में नहीं धोने चाहिए। वॉशिंग मशीन में कपड़े तभी धोएं जब वॉशिंग मशीन कपड़ों से भरी हो। ऐसा करके भी हम पानी को बर्बाद होने से बचा सकते हैं।

बरसात के मौसम में बारिश के पानी को स्टोर करके भी हम पानी बचा सकते हैं। बारिश का पानी पेड़-पौधों के लिए बहुत उपयोगी होता है। इस पानी का इस्तेमाल कपड़े धोने, नहाने और बर्तन धोने में भी किया जा सकता है।

पौधों में वाटरिंग कैन के द्वारा पानी देकर भी हम कई लीटर पानी बचा सकते है। पाइप या मग के माध्यम से पौधों को पानी देने से पानी बर्बाद होता है और पानी पौधों की जड़ो तक भी नहीं जाता है।

यदि आपको घर या कोई भी सार्वजनिक स्थल पर नल की टोंटियां खुली या टूटी हो तो उसको ठीक कराये। ऐसा करके हम कई लीटर पानी को बर्बाद होने से बचा सकते है। पानी बचाने की दिशा में यह एक बहुत बड़ा कदम होगा।

कार या किसी भी वाहन को धोने के लिए हमेशा बाल्टी और कपड़े (स्पंज) का प्रयोग करें। कार को पानी के पाइप से धोने से बहुत सारा पानी बर्बाद होता है।

हमें इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि छतों पर रखी पानी की टंकियों का पानी व्यर्थ न जाए। इसलिए हमें वाटर ओवरफ्लो अलार्म लगाना चाहिए। हमें लोगों को वाटर ओवरफ्लो अलार्म के लिए भी जागरूक करना चाहिए।

हम देर शाम या रात को बगीचों में पानी डालकर भी पानी बचा सकते हैं। दिन में पौधों को पानी देने से पानी वाष्पित हो जाता है। जिससे पौधों को फिर से जल्दी पानी देना पड़ता है।

अक्सर महिलाएं बर्तन धोते समय वाश बेसिन के नल का फ्लो ज्यादा कर देती है। जिससे काफी मात्रा में पानी बर्बाद हो जाता है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि बर्तन धोते समय वॉश बेसिन के नल का फ्लो कम कर दे।

आरओ प्यूरीफायर 3 गुना पानी बर्बाद करता है। इसलिए मशीन से निकलने वाले पानी को बाल्टी में भरने की कोशिश करें और उस पानी का इस्तेमाल पौधों के काम में करें।

"जल ही जीवन है" 

ऐसी ही और पोस्ट पढ़ने के लिए, कृपया हमारी और पोस्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें