ये स्पेशल इको फ्रेंडली गणेश जी लाये और पर्यावरण को बचाये

इको फ्रेंडली गणेश जी लाये और पर्यावरण को बचाये
इस साल 10 सितंबर को पूरे भारतवर्ष गणेश उत्सव मनाया जायेगा। हर गली मोहल्ले में गणपति बप्पा मोरिया, मंगलमूर्ति मोरिया के जयकारे के साथ गणेश जी की स्थापना होगी। हिन्दू धर्म में गणेश जी को विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता करने वाला देवता मानते है। यह पावन पर्व पूरे 11 दिनों तक चलता है। इस त्योहार में लोग अपने घरों में गणेश जी की मूर्ति स्थापित करते हैं और पूरे 10 दिनों तक गणेश जी की पूजा करते हैं। 11वें दिन विधि विधान से उनकी मूर्ति को नदी में विसर्जित कर दिया जाता है।
लेकिन गणेश जी की ज्यादातर मूर्तियां पीओपी की बनी होती हैं जो पानी में जल्दी नहीं घुलती हैं। इससे पर्यावरण प्रदूषित होने लगता है। ये मूर्तियां दिखने में तो भले ही अच्छी हो लेकिन यह पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचाती हैं।
इस बार पीओपी मूर्तियों की जगह ईको फ्रेंडली मूर्तियां खरीदें। इसके लिए आप बाजार में उपलब्ध विकल्पों में से किसी एक को चुन सकते हैं।

इस लेख में हम मार्किट में उपलब्ध ईको फ्रेंडली गणेश जी के बारे में चर्चा करेंगे। इन्हे आप घर पर भी बना सकते है।4
मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमा
इसलिए पीओपी की जगह मिट्टी से बनी मूर्ति लाएं। इसे आप घर पर भी बना सकते हैं। ऐसे में इनका पूजन करके अंतिम दिन इन्हें किसी खाली बर्तन में रख दें और जल का छिड़काव करें. इस तरह आप अपने पर्यावरण को बचाते हुए एक नया पौधा उगा सकते हैं।
फिटकरी से बनी गणेश प्रतिमा
जैसा कि हम बचपन से सुनते आ रहे हैं फिटकरी पानी को शुद्ध करती है। फिटकरी से बनी मूर्ति को अगर नदी में विसर्जित कर दिया जाए तो पानी साफ हो जाएगा। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा। सभी eco – friendly प्रतिमा में सबसे ज्यादा पर्यावरण को शुद्ध फिटकरी की प्रतिमा करती है। कुछ लोग फिटकरी से गणेश जी की मूर्ति बनाकर लोगों और सरकार को जागरूक कर रहे हैं। पुणे के मशहूर शिल्पकार विवेक कुम्भले, नागपुर के वकील प्रदीप अग्रवाल समेत कई लोग पर्यावरण के प्रति अच्छा काम कर रहे हैं.

पौधे के बीज से बनी गणेश प्रतिमा
आजकल बाजार में ऐसी गणेश प्रतिमा भी उपलब्ध हैं जो न केवल मिट्टी से बनी होती हैं, बल्कि उनमें पौधे के बीज भी होते हैं। यदि मूर्ति को गमले में विसर्जित कर दिया जाए तो उसमें मौजूद बीज मिट्टी में मिल जाता है और कुछ दिनों बाद पौधा बढ़ने लगता है। आप चाहें तो घर में मिट्टी में बीज डालकर और अपने मनपसंद रंग से गणेश जी की प्रतिमा बना सकते हैं।
गोबर से बनी गणेश प्रतिमा
आजकल बाजार में मिट्टी और गाय के गोबर को मिलाकर गणेश जी की मूर्ति भी मिल जाती है। यह मूर्ति महंगी जरूर होगी लेकिन यह इको फ्रेंडली होती है। अगर हम प्रकृति के लिए कुछ अच्छा करना चाहते है तो तोड़ी बहुत महंगी खरीदने में कोई बुराई नहीं है।

चॉकलेट के गणपति
आप चॉकलेट से गणेश जी की मूर्ति बनाकर अपने घर में स्थापित कर सकते हैं। ऐसे में आप उनकी पूजा करके उन्हें नदी में विसर्जित करने के बजाय दूध में डालकर एक शेक तैयार कर सकते हैं और प्रसाद के रूप में सभी को बांट सकते हैं।
कुछ समाजसेवी ऐसे भी हैं जो आम लोगों को इको फ्रेंडली गणेश चतुर्थी मनाने का संदेश देने के लिए चॉकलेट गणेश तैयार करते हैं। पंजाब के लुधियाना शहर के हरजिंदर सिंह जो ‘बेलफ्रांस बेकरी संचालित करते हैं। मुंबई की रिंटू कल्याणी राठौड़ जो खुद की बेकरी ‘रिनी बेक्स- बेक योर ड्रीम्स’ संचालित करती हैं। और भी ऐसे लोग है जो चॉकलेट से बनी प्रतिमा को दूध में विसर्जित करके गरीब बच्चों को चॉको मिल्क बाटते है।

ड्राई फ्रूट्स बनी गणेश प्रतिमा
आप सूखे मेवों पर पानी या शहद लगाकर गणपति जी की मूर्ति को सूखे मेवों से तैयार कर सकते हैं। पूजा के बाद आप इसे प्रसाद के तौर पर सबके साथ खा सकते हैं. इससे गणपति जी पर आपकी आस्था भी बनी रहेगी। साथ ही पर्यावरण को किसी भी तरह से कोई नुकसान नहीं होगा।
चावल के गणपति
इसे बनाने के लिए सबसे पहले मार्कर की सहायता से गणपति जी का चित्र बनाएं। इसके बाद इसमें चावल भर दें।
फलों के गणपति
विभिन्न फलों को काटकर और उन्हें आकार देकर गणेश जी की मूर्ति बनाई जा सकती है।
केले वाले गणपति
कच्चे केले से भी हम घर में गणपति जी की प्रतिमा विराजमान कर सकते हैं।
पत्तों के गणपति
पान के पत्ते लेकर आप अपने घर में गणपति देव की मूर्ति तैयार कर सकते हैं।
सुपारी के गणपति
आप कच्ची सुपारी से भी गणपति जी की प्रतिमा विराजमान कर सकते हैं
सब्जियों के गणपति
हम गणेश जी की अलग-अलग सब्जियां लेकर ECO- Friendly प्रतिमा तैयार कर सकते हैं।
पेपर से बनी गणेश प्रतिमा
पेपर मैश से बनी मूर्तियां भी बाजार में उपलब्ध हैं। कागज से बनी मूर्ति विसर्जन के बाद मिट्टी के साथ आसानी से घुल जाती है और पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाती है। इसे आप घर पर भी बना सकते हो।
दोस्तों हम गणेश जी की और भी कई तरह की ECO – फ्रेंडली प्रतिमा बना सकते हैं। जैसे रसोई के मसालों से लेकर गन्ना, कैंडी आदि। और अन्य तरीके भी है जिनसे हम ECO – फ्रेंडली गणेश जी की प्रतिमा बना सकते है।
Nice
thanks
Nice
thanks
Helpful tips
thanks for comment
8fsw2r